Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The biggest challenge today is character building among the youth: Aditya Vesh

आज सबसे बड़ी चुनौती युवाओं का चरित्र निर्माण है : आदित्यवेश

Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The biggest challenge today is character building among the youth: Aditya Vesh
14जेएनडी23 : स्वामी दयानंद पार्क में आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में
जींद। स्वामी दयानंद पार्क में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और स्वामी श्रद्धानंद की स्मृति और आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की।
विज्ञापन

स्वामी आर्यवेश ने केंद्र सरकार से मांग की कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली में उनके नाम से एक अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन एवं समाज सुधार में आर्य समाज के योगदान को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।
विज्ञापन

सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि आज समाज के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती युवाओं का चरित्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। स्वामी आदित्यवेश ने घोषणा की कि स्वामी श्रद्धानंद की बलिदान शताब्दी के अवसर पर वर्ष 2026 में हरिद्वार स्थित कांगड़ी में अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद से पधारे सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री प्रो. विट्ठलराव आर्य ने कहा कि समाज को अंधविश्वास, पाखंड और अपराधी मानसिकता से मुक्त करना समय की आवश्यकता है। आर्य समाज “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ कार्य करते हुए समरस, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण में निरंतर लगा हुआ है।
कार्यक्रम के संयोजक और नशाबंदी संघर्ष समिति के प्रधान स्वामी रामवेश ने देश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस विषय पर राष्ट्रीय नीति बनाने का आग्रह किया और बताया कि हरियाणा में जिला स्तर पर नशाबंदी समितियां गठित कर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।

स्वामी ओमवेश ने कहा कि देश में सामाजिक सौहार्द की स्थापना वेद आधारित विचारधारा से ही संभव है। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल नारे बदलने से नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता बदलने से सुनिश्चित होगी। प्रवेश आर्या ने छेड़छाड़ और दहेज उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर रणबीर लोहान, रमेश ढिल्लों, संगठन मंत्री जगफूल मौजूद रहे।

14जेएनडी23 : स्वामी दयानंद पार्क में आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में

14जेएनडी23 : स्वामी दयानंद पार्क में आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed