{"_id":"69e3d3e91b4c910cea0689a7","slug":"the-arrival-of-wheat-in-the-grain-markets-across-the-district-has-picked-up-pace-jind-news-c-199-1-sroh1009-151903-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक ने पकड़ी रफ्तार
Sun, 19 Apr 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी32: पिल्लूखेड़ा अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार हो रही है। अब तक विभिन्न मंडियों में करीब 80 लाख क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। शनिवार को लगभग सात लाख क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई।
खरीद प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। अब तक करीब 50 लाख क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की जा चुकी है। वहीं अब तक मंडियों में लगभग साढ़े छह लाख क्विंटल गेहूं का उठान भी किया गया। इससे मंडियों में ज्यादा जाम की स्थिति में राहत नहीं है। आवक ज्यादा व उठान कम होने के कारण मंडियों में भीड़ बढ़ रही है। मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मंडी में किसानों को फसल के भीगने का भी डर रहता है लेकिन अभी तक जिले में बरसात नहीं होने से गेहूं की फसल मंडियों में भी सुरक्षित है। यदि जल्द उठान नहीं तेज किया गया तो मंडियों में किसानों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। आवक बढ़ने के साथ ही उठान की गति भी बढ़वाई गई है। मंडियों में अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि खरीद और उठान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।-संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।