फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The arrested criminals, Tejbir and Arun, have confessed to five major crimes.

Jind News: पकड़े गए अपराधियों तेजबीर और अरुण ने पांच बड़ी वारदातों का किया खुलासा

Wed, 03 Jun 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The arrested criminals, Tejbir and Arun, have confessed to five major crimes.
02जेएनडी09-पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी संजय कुमार। संवाद
फोटो 02जेएनडी09
विज्ञापन

जींद। सीआईए ने पकड़े गए दो अपराधियों, राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा ने पांच बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। 22 मई को रेलवे स्टेशन जींद के पास बैंक गार्ड से दो बंदूकें और एक पिस्तौल इन्हीं आरोपियों ने छीनी थी।

पुलिस ने सोमवार को आरोपियों से एक पिस्तौल 32 बोर, पांच पिस्टल देशी 315 बोर, एक पिस्टल 12 बोर, दो डोगानुमा बंदूकें 12 बोर सहित 400 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएसपी संजय कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक जून को सीआईए को सूचना मिली थी कि तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल वह राजपुरा भैण से मिर्चपुर रोड पर तेजबीर उर्फ तेजा के खेत में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां दो युवक दिखाई दिए। एक युवक के हाथ में डोगानुमा बंदूक थी। दोनों पुलिस की गाड़ी को आते देखकर काले रंग का बैग उठाकर बाइक पर भागने लगे लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल देशी 32 बोर और एक डोगानुमा बंदूक 12 बोर बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 मई को उन्होंने रेलवे रोड से अंडरपास की तरफ जाते समय बैंक के गार्ड से यह हथियार छीने थे।
साल 2023 में दोनों ने बस अड्डा जींद के पास एक गार्ड से 12 बोर की बंदूक छीनी थी। तलाशी के दौरान काले रंग के पिट्ठू बैग की जांच की तो उसमें एक डोगानुमा बंदूक 12 बोर, पांच पिस्टल देशी 315 बोर, एक पिस्टल 12 बोर और तीन काले पॉलीथिन बरामद हुए। पॉलीथिनों में 315 बोर के 114 कारतूस, 32 बोर के 51 राउंड और 12 बोर के 229 कारतूस मिले।

आरोपियों की बिना नंबर की प्लेट वाली बाइक भी चेक की जिसमें इंजन और चेसिस नंबर ग्राइंडर से मिटाए गए थे। आरोपियों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने करीब ढाई महीने पहले स्कीम नंबर-6 स्थित एक होटल के पास से चोरी की थी। गहन पूछताछ में उन्होंने अवैध हथियारों की खरीद की वजह बताई कि उनकी गांव में पुरानी रंजिश थी जिसे मारने के लिए उन्होंने अवैध असलहा खरीदे था।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
22 मई : रेलवे स्टेशन जींद के पास बैंक गार्ड से 12 बोर बंदूक और 32 बोर पिस्टल छीनी।

22 दिसंबर 2023 : नया बस अड्डा जींद के पास गार्ड से 12 बोर बंदूक छीनी।

16 मार्च 2026 : जेपी गोल्ड होटल स्कीम-6 से बाइक चोरी की।

25 नवंबर 2023 : उचाना के पीएनबी के पास एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर एक लाख रुपये लूटे।

बरवाला क्षेत्र : एक व्यक्ति से पिस्टल के बल पर नकदी लूटी।

इसके अलावा दो और मामलों का खुलासा किया है, रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed