फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The air became very bad due to fireworks, it became difficult to breathe

Jind News: आतिशबाजी से बेहद खराब हुई हवा, सांस लेना हुआ मुश्किल

Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The air became very bad due to fireworks, it became difficult to breathe
01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद
जींद। दीपावली पर हुई आतिशबाजी से एक बार फिर से जिले की हवा जहरीली हो गई है। आतिशबाजी की वजह से वीरवार रात को एक्यूआई 350 तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को सुबह यह अधिकतम 345 पर था, बाकी के दिन में यह 297 के आसपास रहा। 301-400 एक्यूआई वेरी पुअर (लंबे समय तक एक्सपोजर पर सांस की बीमारी होने का खतरा) की श्रेणी में आता है, जोकि सांस की बीमारी वाले लोगों पर गंभीर प्रभाव डालता है।
विज्ञापन

जिला एनसीआर में शामिल होने की वजह से प्रशासन ने पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन दिवाली के त्योहार पर वीरवार को जमकर आतिशबाजी की गई। इससे होने वाले प्रदूषण का असर दिन में भी दिखाई दिया। वीरवार रात को हुई आतिशबाजी की वजह से एक्यूआई बढ़ गया और यह खतरनाक जोन में पहुंच गया। शाम साढ़े छह बजे से शहर में पटाखे फोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई तो रात 12 बजे के बाद तक चलती रही। रह-रहकर पटाखों से उठ रहा धुआं आमजन के लिए परेशानी बना हुआ था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा व मौसम में आर्द्रता 28 प्रतिशत बनी रही। सुबह के समय हवा की गति कम होने के चलते एक्यूआई अधिकतम 345 पर पहुंचा था। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ और हवा की गति कुछ बढ़ी तो दिन से एक्यूआई 297 के आसपास रहा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
तिथि
एक्यूआई (पीएम 2.5)
1 नवंबर
345
31 अक्टूबर
319
30 अक्टूबर
201
29 अक्टूबर
221
28 अक्टूबर
212
27 अक्टूबर
205
26 अक्टूबर
215
प्रदूषण का स्तर और शरीर पर असर
0-50 : स्वास्थ्य के लिए बेहद अच्छा
51-100 : संतोषजनक (संवेदनशील लोगों को सांस लेने में मामूली तकलीफ)
101-200 : संतुलित (फेफड़े, दमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ )
201-300 : पुअर (लंबे समय तक एक्सपोजर पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ )
301-400 : वेरी पुअर (लंबे समय तक एक्सपोजर पर सांस की बीमारी होने का खतरा)
400-500 : बेहद गंभीर, जो स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित करता है और सांस की बीमारी वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है
प्रदूषण से बचाव के तरीके
तेज बाइक चलाने से बचें। बाइक चलाते समय चश्मे का इस्तेमाल करें।
आंख से पानी आने या जलन की समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
घर में ही रहकर नियमित व्यायाम करें।
इस समय सुबह-शाम सैर को कुछ दिनों के लिए रोक दें और घर में ही रहकर व्यायाम करें।
एलर्जी के मरीजों को इस समय खुले में ज्यादा घूमने से बचना चाहिए।
घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
आज और कल मौसम रहेगा साफ : डाॅ. राजेश
पांडु पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन नवंबर को आसमान साफ रहने वाला है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। 3 से 4 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है। हमें प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को मिलकर उपाय करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास, दमे व एलर्जी के मरीज रखें अपना विशेष ध्यान : डाॅ. भोला
नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने कहा कि इस समय हवा में प्रदूषण का स्तर पूअर श्रेणी में है। यहा मौसम एलर्जी, सांस व छोटे बच्चों के लिए खतरनाक है। प्रदूषण बढऩे से सांस, दमा, एलर्जी के मरीजों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में एलर्जी मरीजों को इस दौरान बाहर बेहद कम निकलना चाहिए। बाहर निकलते हुए मास्क का प्रयोग करना चाहिए।

01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद

01जेएनडी12 : दीपावली पर चलते पटाखों से उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed