{"_id":"67e1ae6611a64160560a2081","slug":"the-accused-were-caught-with-1-quintal-and-10-kg-of-poppy-husk-and-were-taken-on-five-day-remand-jind-news-c-199-1-sroh1006-131996-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच दिन के रिमांड पर लिए 1 क्विंटल 10 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच दिन के रिमांड पर लिए 1 क्विंटल 10 किलो डोडापोस्त के साथ पकड़े आरोपी
Tue, 25 Mar 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर तेलीखेड़ा के पास एक गाड़ी से बरामद किए गए एक क्विंटल 10 किलोग्राम डोडापोस्त मामले में पुलिस ने सोमवार आरोपियों को अदालत में पेश किया।
अदालत ने पंजाब के पटियाला जिला के गांव ढाबी गुज्जरां निवासी पंकज और अमन सिंह, जींद के गांव डिंडोली निवासी अनिल सिंह को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए नरवाना को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि पंजाब के पटियाला जिला के गांव ढाबी गुज्जरां निवासी पंकज और अमन सिंह, जींद के गांव डिंडोली निवासी अनिल सिंह नशा तस्करी का धंधा करते हैं। वह राजस्थान के कोटा की तरफ से भारी मात्रा में कार में नशीला पदार्थ भरकर अलेवा थाना क्षेत्र के गांव तेलीखेड़ा की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद खरकगादिया होते हुए डिंडोली गांव की तरफ जाएंगे। इस सूचना पर सीआईए इंचार्ज सुखदेव के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली-जम्मू कटरा नेशनल हाईवे पर तेलीखेड़ा पुल के नीचे नाका लगा दिया। इसके कुछ देर बाद एक कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाने का इशारा किया तो नशा तस्करों ने गाड़ी को भगा लिया, लेकिन पुलिस ने कार को चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दो तस्कर खेतों के रास्ते भागने में सफल हो गए जबकि तीन तस्कारों को काबू कर लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें कार से कुल 6 कट्टे चूरापोस्त में 1 क्विंटल10 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद