फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of firing in the air were taken on production warrant from Hisar jail

Jind News: हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिए हवाई फायर करने के आरोपी

Wed, 11 Jun 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused of firing in the air were taken on production warrant from Hisar jail
11जेएनडी03-पुलिस गिरफ्त में हवाई फायर करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। धर्मकांटे पर हवाई फायर करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हिसार जिला के गांव राजथल निवासी अमन और पेटवाड़ निवासी पंकज दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत से एक दिन का रिमांड मिलने के बाद वापस जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजपुरा भैण निवासी समुद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हांसी रोड पर अपनी खेती की जमीन में श्रीराम धर्म कांटा के नाम से कांटा लगा रखा है। 18 मई को उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया जो सामने वाले ने अपना नाम रिषी बतलाया। फिर उसने उसे जान से मारने धमकी दी। उसके बाद रात करीब 9 बजे राजपुरा निवासी रिषी, राजपुरा भैण निवासी शक्ति अपने दो साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर उसके धर्मकांटे पर आया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद नारनौंद निवासी संदीप से उसके बारे में पूछताछ की। जब वह धर्मकांटा पर नहीं मिला तो कैमरे के सामने खड़े होकर गालियां दी और फिर हवाई फायर किया। इसके बाद रिषी ने अपने साथियों के साथ उसे कैमरे के सामने जान से मारने की धमकी देकर कार में बैठकर भाग गए। इस मामले में सदर थान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हवाई फायर करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को इस मामले की जांच की तो पता चला कि हिसार जिला के गांव राजथल निवासी अमन और पेटवाड़ निवासी पंकज जिला हिसार जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया और अदालत में पेश किया। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला जेल भेज दिया।

-जांच अधिकारी राजेंद्र, टेनरी मोड़ पुलिस चौकी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed