फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused of collecting extortion sent to jail after remand

रंगदारी वसूलने के आरोपी को रिमांड के बाद भेजा जेल

Tue, 16 Nov 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The accused of collecting extortion sent to jail after remand
जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोपी को चार दिन के रिमांड के बाद सीआईए ने अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। हालांकि इस मामले में दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी नीतिश गोयल की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पिस्तौल के बल पर दस लाख रुपये की रंगदारी लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसमें दो मुख्यारोपी वजीर, विनय और अमित के अलावा दो अन्य नाम और सामने आए हैं। जिनकी तलाश में सीआईए की टीमें छापे मार रही है। सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि रंगदारी के मामले में हिसार जिले के नाडा गांव निवासी मोनू को चार दिन के रिमांड पर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए को लगातार मिल रही कामयाबी
शहर के व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी लेने के बड़े मामले में सीआईए को लगातार कामयाबी मिल रही है। इस मामले में व्यापारी ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन सीआईए ने इसकी तह में जाते हुए पांच लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि इस मामले में पांच अन्य लोगों का नाम पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के साथ की गई पूछताछ में आया है। इस मामले में अब पुलिस को वजीर, विनय अमित व दो अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed