फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The accused had purchased police uniform from Madhuban.

Jind News: आरोपियों ने मधुबन से खरीदी थी पुलिस की वर्दी

Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The accused had purchased police uniform from Madhuban.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नोट दोगुना करने के बहाने लोगों को ठगने के मामले में गिरफ्तार किए गए गिरोह के तीन सदस्यों ने पुलिस की वर्दी मधुबन से खरीदी थी। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में की। अब पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए मधुबन लेकर जाएगी। पुलिस ठगी के अन्य मामलों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक अन्य मामलों का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों रोड स्थित निर्जन गांव के पास पांच-छह लोग खड़े हैं। इनमें से तीन लोग पुलिस की वर्दी पहने हैं और कुछ एक कार में बैठे हैं। ये लोग आने-जाने वाले लोगों को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करते हैं। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। इनमें सब इंस्पेक्टर की वर्दी में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलविंद्र उर्फ बिंदर निवासी तितरम जिला कैथल बताया। दूसरे व्यक्ति ने हरिदास निवासी गांव निर्जन और तीसरे ने राजीव उर्फ बंटी निवासी तितरम बताया। तीनों पुलिस की वर्दी में थे। जब उनकी आईडी मांगी गई तो वह दिखाने में नाकाम रहे। इसके बाद कार में सवार लोगों से पूछताछ की तो उनकी पहचान अनिल कैथल, दीपक तितरम और रमन जोगेंद्र नगर जींद के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें 100-100 के नोटों की 25 गड्डी बरामद हुई। इनमें चेक किया गया तो गड्डी में ऊपर तथा नीचे असली नोट लगा रखे थे जबकि बीच में कागज फंसाए हुए थे। गाड़ी में दो नकली नंबर प्लेट भी बरामद हुई थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह राहगीरों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगने का प्लान बना रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया था।
विज्ञापन


वर्जन

आरोपियों ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने मधुबन से पुलिस की वर्दी खरीदी थी। आरोपियों ने अन्य मामलों में अभी तक कुछ जानकारी नहीं दी है। आरोपियों से अन्य मामलों के बारे में लगातार पूछताछ की जा रही है।-दीवान सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed