फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thalassemia patients asked for blood transfusion facility in the district

Jind News: थैलेसीमिया मरीजों ने जिले में मांगी ब्लड चढ़ाने की सुविधा

Wed, 20 Mar 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Thalassemia patients asked for blood transfusion facility in the district
जींद। थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों ने मंगलवार को अपने इलाज को लेकर सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल को ज्ञापन सौंपा। थैलेसीमिया सोसाइटी के सदस्य विशांत ने बताया कि जींद में लगभग 25 से 30 बालक-बालिकाएं थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त हैं। इन्हें अपने जीवन की रक्षा के लिए हर 15वें दिन पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) चढ़वाना पड़ता है। यदि समय पर यह ब्लड कम्पोनेंट न चढ़ाया जाए तो इनकी जान को खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले नागरिक अस्पताल जींद में पीआरबीसी की यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही यह पीआरबीसी की सुविधा का प्रारंभ नागरिक अस्पताल में किया गया है। इससे थैलेसीमिया रोगियों में एक नई आशा की किरण जगी है कि अब उन्हें अपने प्राणों की रक्षा के लिए रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज के चक्कर नही काटने होंगे। पीआरबीसी नागरिक अस्पताल में ही शुरू किया जाए। इस मांगपत्र पर भरोसा जताते हुए सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल ने कहा कि एक महीने के अंदर ही इलाज के लिए यह ब्लड कम्पोनेंट ट्रांसफ्यूजन की सुविधा अस्पताल शुरू करवा देगी और थैलेसीमिया रोगियों की देखभाल और इलाज में पूरी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर नोडल इंचार्ज डाॅ. श्याम सुंदर, डाॅ. नवनीत, डाॅ. शिप्रा, आशुतोष शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed