फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tenure of outsourced employees in civil hospital extended by three months

नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tenure of outsourced employees in civil hospital extended by three months
जींद नागरिक अस्पताल की तस्वीर। - फोटो : Jind
जुलाई में खत्म होने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्यकाल को स्वास्थ्य मंत्री ने तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में होमगार्डों को लगाने के प्लान को भी अब तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। अब होमगार्ड को कंटेनमेंट जोन में सुरक्षाकर्मी के रूप में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हर वर्ष जुलाई महीने में नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स के तहत लगे कर्मचारियों के लिए टेंडर निकाले जाते हैं। टेंडर लेने वाली कंपनी नए कर्मचारी नियुक्त करती है। पिछले वर्ष नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लगाने पर काफी हंगामा हुआ था। अब कोविड-19 के चलते स्वास्थ्य मंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। सितंबर तक अब यही कर्मचारी अस्पतालों में काम करेंगे। नागरिक अस्पतालों में सुरक्षाकर्मी के रूप में होमगार्डों को लगाने की योजना बनाई गई थी, मगर उसे टाल दिया गया है। इसके अलावा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिस प्रकार कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं, उनमें अब सुरक्षा का जिम्मा होमगार्ड को सौंपा जाएगा। इसके अलावा अब आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्सकों को भी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत करते हुए उनकी ड्यूटी कोविड-19 कार्यक्रमों में लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों को दिए जा सकेंगे लोन पर वेंटिलेटर
स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि नागरिक अस्पतालों में जो वेंटिलेटर हैं, यदि वह इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं तो उनको निजी अस्पतालों को लोन पर दिया जा सकता है। निजी अस्पतालों से यह लिखित आश्वासन लेना होगा कि वह इनका इस्तेमाल कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस के चलते कुछ निर्देश मिले हैं। नागरिक अस्पतालों में सुरक्षाकर्मी के रूप में लगने वाले होमगार्ड की योजना भी फिलहाल तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गई है।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed