{"_id":"69e7bec52054effbe208ebce","slug":"tentative-datesheet-for-ug-exams-released-colleges-begin-preparations-jind-news-c-203-1-mgh1006-125807-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यूजी परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट जारी, काॅलेजों में तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यूजी परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट जारी, काॅलेजों में तैयारियां शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:57 महेंद्रगढ़ राजकीय कॉलेज में लगी सीसीटीवी से कनेक्ट एलईडी। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय कॉलेजों में मई से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं और आईजीयू की ओर से 15 मई से परीक्षाएं शुरू कराने के लिए टेंटेटिव डेटशीट जारी की है। अब प्रबंधन ने भी परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी है।
बता दें कि जिले के राजकीय कॉलेज आईजीयू से अनुबंधित हैं और सभी में अब दूसरे, चौथे व छठे समेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट जारी की है और 15 मई से परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी तक यह सूची फाइनल नहीं हुई है।
शहर के दोनों राजकीय महाविद्यालयों में अब परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा के लिए संस्थान में कक्षों की स्थिति जांची जा रही है और हर कक्ष में 24 डेस्क डाले जाएंगे। शहर के दोनों महाविद्यालयों में अब डेस्क की स्थिति पर्याप्त है और परीक्षा के लिए विभिन्न संकाय के लिए अलग-अलग ब्लॉक निर्धारित किए जाएंगे। संस्थानों में परीक्षाएं ऊपरी तल पर होगी।
विज्ञापन
संस्थान प्रभारियों का कहना है कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। इससे कोई भी विद्यार्थी नकल नहीं कर पाएगा और ऐसा मामला सामने आने पर तुरंत यूएमसी बनाई जाएगी। विवि की ओर से विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा रहैं। इनके साथ ही सम समेस्टर की री-अपीयर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।