फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten years later, a public meeting will be CM, jind news

दस साल बाद होगी सीएम की जनसभा

Sat, 17 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 17 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ten years later, a public meeting will be CM, jind news
भाजपा नेताओं से बात करतीं एसडीएम - फोटो : jind
नरवाना की धरती पर 10 साल के इंतजार के बाद मुख्यमंत्री की जनसभा का आयोजन होगा। 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हलके के लोग सीएम के दौरे को आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। जनता को उम्मीद है कि सम्मेलन में सीएम क्षेत्र की मांगों को पूरा करेंगे और विकास का सूखा खत्म करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले करीब दस वर्ष पहले 21 जुलाई 2005 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बुलावे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नरवाना की कपास मंडी में जनसभा को संबोधित करने आए थे। उस समय उन्होंने नरवाना में पॉलिटेक्निक कालेज सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की थी। उसके बाद हलका रिजर्व होने के बाद मुख्यमंत्री ने नरवाना में आकर कोई सभा नहीं की। हालांकि, राजीव गांधी कालेज के कार्यक्रम में उन्होंने जरूर शिरकत की थी। इसके बाद से हलके में कई समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। सीवरेज व्यवस्था सही नहीं चल रहा। हलके में सड़कों की दशा काफी खराब है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल नरवाना में सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसको लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सरकार पर धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने का दबाव है। मुख्यमंत्री के सामने यही मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। इसके अलावा राजकीय कालेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रीजलन सेंटर, नरवाना, धनौरी, धमतान, दनौदा में लड़कियों के लिए कालेज, दबलैन रोड पर अंडर ब्रिज, हिसार-चंडीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज, हर गांव में खेल स्टेडियम, नरवाना के अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, हर गांव में डिलीवरी हट, पुराने बीडीओ कार्यालय में पार्क, नगर परिषद में नीचे पार्किंग और पहली मंजिल पर कार्यालय, कैनाल रोड पर नरवाना माइनर को कवर कर वन-वे सड़क का निर्माण, ओल्ड कोर्ट रोड पर बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण सहित शहर व ग्रामीण आंचल में सड़कों के निर्माण के लिए ग्रांट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed