फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten-year-old girl who came to maternal uncle's house died due to car accident

मामा के घर आई दस वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत

Sun, 20 Dec 2020 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ten-year-old girl who came to maternal uncle's house died due to car accident
दनौदा कलां में अपने मामा के घर आई दस वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। कार चालक ने साइकिल सवार कीर्ति को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। घायल कीर्ति को परिजन शहर के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लाडवा निवासी 10 वर्षीय कीर्ति दनौदा कलां गांव में अपने मामा कुलदीप के घर आई हुई थी। रविवार सुबह कीर्ति अपने मामा कुलदीप के साथ साइकिल पर सवार होकर गांव भिखेवाला रोड पर खेत में जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में कीर्ति व उसका मामा कुलदीप घायल हो गए। दोनोें को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed