फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ten illegal connections lying in the sewer were cut

Jind News: सीवर में पड़े दस अवैध कनेक्शन काटे

Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ten illegal connections lying in the sewer were cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। कस्बे के वार्ड नम्बर नौ में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत कर्मचारियों ने 10 अवैध कनेक्शनों को काट दिया।

वार्ड नंबर नौ में पिछले लंबे समय से पेयजल सप्लाई में दूषित पानी आ रहा था। कई बार इसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा डीसी को भी दी थी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर ने बताया कि वार्ड में दूषित पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी। कर्मचारियों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जांच की है और सीवरेज में पड़े दस अवैध कनेक्शनों को काट दिया। अब वार्ड के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पेयजल से संबंधित समस्या आती है तो तुरंत कर्मचारियों को अवगत करवाएं ताकि उन्हें हो रही परेशानी से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अगर कहीं से लीकेज की समस्या है तो भी कर्मचारियों को अवगत करवाएं। ताकि आगे खराब पानी घरों तक ना जा सके और समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed