फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tell people to the development of the region: Birendra Singh

क्षेत्र के विकास के बारे में लोगों को बताएं: बीरेंद्र सिंह

Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह ने डूमरखा कलां में अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक साल में हलके के कामों के बारे में लोगों को बताना चाहिए। एक साल में कई कामों की शुरूआत हलके में हुई है।

अब उचाना से जुड़ने वाले अधिकांश सड़क मार्गों पर काम हो चुका है। कई नई सड़कें मंजूर हुई हैं। कई गांवों में पीने के पानी के लिए जलघरों का शिलान्यास हो चुका है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जींद के पिछड़ेपन के लिए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिम्मेदार हैं। जब भी चुनाव आता है तो इनेलो पार्टी जींद को अपना गढ़ बताकर लोगों से वोट लेती है। जींद के लोगों में राजनीति समझ नहीं है, वे इनेलो उम्मीदवारों को विजयी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनावों में पांचों की पांच सीट इनेलो को दी तो इस बार तीन सीट इनेलो को दी। 2000 से लेकर 2005 तक नरवाना से विधायक प्रदेश के सीएम ओमप्रकाश चौटाला थे। जिले में एक ऐसा काम नहीं किया जिससे जिले में शिक्षा, रोजगार बढ़े।

 जिले के लोगों को राजनीति समझ से काम लेना होगा। जो लोग जिले के लिए राजनीति लड़ाई लड़ते हैं उनका साथ देना होगा। जिले में भाजपा को मजबूत करना होगा।

17 को आएंगे सीएम, अलेवा में होगा जलसा
इस मौके पर विधायक प्रेमलता ने कहा कि इस साल सीएम दूसरी बार हलके में आ रहे है। 17 नवंबर को अलेवा में बनने वाले राजकीय कॉलेज निर्माण का शिलान्यास सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे।

अलेवा से वाया शामदो, थुआ तक बनने वाली नई 13 किलोमीटर की सड़क, उचाना में बनने वाली माडर्न मंडी, सिरसा ब्रांच से 14 करोड़ से अधिक राशि खर्च कर एक दर्जन से अधिक गांवों को मिलने वाले नहरी पानी की योजना का शिलान्यास सीएम करेंगे। विधायक ने कहा कि पंद्रह सालों से क्षेत्र के लोग भेदभाव के चलते पिछड़ेपन का दंश झेल रहे है।




 मौके पर सज्जन श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, सुरेंद्रपाल, संजीव डूमरखां, मनोज नचार, छोटा श्योकंद, जितेंद्र श्योकंद, बीरेंद्र घोघड़ियां, सुरेंद्र श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग, आत्मराम बुडायन, धर्मेंद्र चहल, अनूप श्योकंद, बिजेंद्र श्योकंद, कंवलदीप, ईश्वर फौजी, लीला पालवां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed