फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tekram Kandela joined BJP under the leadership of Chief Minister

Jind News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए टेकराम कंडेला

Thu, 08 Aug 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Tekram Kandela joined BJP under the leadership of Chief Minister
07जेएनडी39 : टेकराम कंडेला को भाजपा में शामिल कराते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
जींद। सर्वजातीय सर्वखाप खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके निवास स्थान गांव कंडेला में पहुंचे और उनको भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर टेकराम कंडेला ने मुख्यमंत्री को किसान का प्रतीक हल भेंट किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेकराम कंडेला जैसे बड़े लोगों का भाजपा में आना भाजपा को मजबूत करेगा। वह एक सामाजिक व्यक्ति हैं और समाज की भलाई के लिए ही यह भाजपा में शामिल हुए हैं। इनका व इनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। वहीं कंडेला ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनका पूरे प्रदेश में अच्छा प्रभाव है। वह भाजपा को पूरे प्रदेश में जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन

30 साल तक कंडेला खाप के प्रधान रहे टेकराम
टेकराम कंडेला लगभग 30 साल तक कंडेला खाप के प्रधान रहे हैं। कंडेला खाप में 28 गांव आते हैं। टेकराम कंडेला ने जींद विधानसभा का 1991 में इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था और चुनाव हार गए थे। 2014 के विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गांव कंडेला में आकर उनको टिकट देने का वादा किया था, लेकिन उनको कांग्रेस का टिकट नहीं मिला। 2018 में टेकराम कंडेला तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 में उनको भाजपा ने सहकारी श्रम निर्माण परिसंघ का चेयरमैन नियुक्त किया गया। किसान आंदोलन के समय उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed