फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tehsildars took mass leave, 450 registrations got stuck

Jind News: तहसीलदारों ने लिया सामूहिक अवकाश, 450 रजिस्ट्रियां अटकी

Mon, 13 Oct 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tehsildars took mass leave, 450 registrations got stuck
13जेएनडी10-नायब तहसीलदार और तहसीलदार के अवकाश पर जाने से खाली बैठा रजिस्टरी क्लर्क। संवाद
जींद। एडीजीपी आत्महत्या मामला जिले में उग्र होता जा रहा है। सोमवार को तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से अवकाश लेकर तहसील कार्यालयों का सारा काम रोक दिया। इससे जिले में 450 रजिस्ट्री अटक गई, जिससे लोगों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन अवकाश के बाद सोमवार को तहसील कार्यालय खुला था। इसलिए रजिस्ट्री के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही उन्हें पता चला कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार अवकाश पर हैं। इसलिए आज एक भी रजिस्ट्री नहीं होगी। इसके बाद लोगों को मायूस होकर बैरंग ही घर लौट गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों एडीजीपी वाई पूरण ने चंडीगढ़ में अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को मौके पर आठ पेज का सुसाइड भी छोड़ा था जिसमें प्रदेश के 15 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 450 से 500 रजिस्ट्री होती हैं
जिले की सभी तहसीलों में रोजाना 450 से 500 तक रजिस्ट्री होती हैं। इसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्री जींद में 100 से 150 के होती हैं। सोमवार को रजिस्ट्री बंद होने का कारण लोगों को मंगलवार को तहसील आना पड़ेगा।

वर्जन
सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने सामूहिक रूप से अवकाश लिया है। यह अवकाश एडीजीपी वाई पूरण आत्महत्या मामले के विरोध में लिया गया था। सोमवार को जिले में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है।-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed