फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tehsil work will start from tomorrow

Jind News: कल से शुरू होंगे तहसील के कार्य

Sun, 04 Aug 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tehsil work will start from tomorrow
जींद। 15 जुलाई से चल रही कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। सोमवार से कंप्यूटर ऑपरेटर काम पर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों को तहसील से जुड़े काम को लेकर 18 दिन बाद राहत मिलेगी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के राज्य संयोजक राजेश गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर रात हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ का प्रतिनिधि मंडल आईएएस विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चार आईएएस की कमेटी से बातचीत के लिए बुलाया गया था। इसमें छह सूत्रीय मांग पत्र को लेकर चर्चा की गई। आधिकारिक मीटिंग में सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिनिधि मंडल को सीएम आवास बुलाया गया। जहां उन्होंने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है। अब तक कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते लगभग नौ हजार रजिस्ट्रियां व लगभग दो हजार लंबित इंतकाल का काम रुका हुआ था। इससे सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपए का राजस्व अटका हुआ था। वहीं एक सप्ताह तक सरल केंद्र में होने वाले ओबीसी सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, लाइसेंस आदि बनवाने को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। व्यवस्था को बनाने के लिए एक सप्ताह बाद अधिकारियों द्वारा वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर डी ग्रुप के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed