फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teams formed to conduct Lok Sabha elections peacefully

Jind News: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए किया टीमों का गठन

Wed, 01 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teams formed to conduct Lok Sabha elections peacefully
30जेएनडी18-अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार दून की अध्यक्षता में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों की एक विशेष बैठक लघु सचिवालय में हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से बनाई गई विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार दून ने कहा कि सभी टीम अपना काम पूर्णतया मुस्तैदी, निगरानी तथा जिम्मेदारी के साथ करें ताकि लोकसभा आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार नरवाना विधानसभा क्षेत्र 38 आरक्षित में एसएसटी, एफएसटी, वीवीटी, एमसीएमसी तथा अकाउंटेंट टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम का कार्य क्षेत्र में चुनाव आदर्श आचार संहिता के अनुपालना के लिए निगरानी करने का रहेगा। यह टीम चुनाव प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र के सभी वाहनों पर निगरानी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी वाहन में अवैध शराब, निर्धारित सीमा से ज्यादा पैसा, हथियार या आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित अन्य कोई सामग्री ना हो। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं नाकाबदी भी करेगी। इसी तरह स्टेटिक सर्विस लांस टीम का कार्य उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले खर्च पर निगरानी रखने का होगा। इसके अलावा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी भी बनाई गई है जो प्रतिदिन चुनाव प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों द्वारा मीडिया में दिए जाने वाले विज्ञापनों एवं खबरों पर नजर रखेगी। यह कमेटी सुनिश्चित करेगी कि उम्मीदवारों द्वारा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक, सोशल एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से कोई पेड न्यूज या ऐसा विज्ञापन तो जारी नहीं करवाया गया है जो आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन के दायरे में आता है। इस अवसर पर सत्यनारायण, परविंदर सिंह, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, सूरजभान, गुरमुख सिंह मौजूद रहे।

30जेएनडी18-अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद

30जेएनडी18-अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed