{"_id":"6ad905335d32e9abcd093608","slug":"teachers-will-develop-entrepreneurial-thinking-in-students-jind-news-c-199-1-sroh1006-162521-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
फोटो 21जेएनड34-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी में हुए प्रशिक्षण
जींद। विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने और उन्हें भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कौशल बिजनेस चैलेंज (केबीसी 3.0) के तहत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी में शुरू हुआ। पहले दिन कक्षा 11वीं से संबंधित 130 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों के व्यावसायिक विचारों को पहचानने, विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी, जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य महेंद्र सिंह, जिला परियोजना समन्वयक पुष्पा मोर, डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता सतीश शर्मा, व्याख्याता सुरेश, सहायक परियोजना समन्वयक रणधीर ढिल्लों और सुरेंद्र ढुल, विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र खटकड़ तथा जिला संसाधन व्यक्ति भजन लाल मौजूद रहे।
एसवीएसयू से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को केबीसी 3.0 की विभिन्न गतिविधियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि विद्यार्थियों के नए व्यावसायिक विचारों को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने और व्यावहारिक रूप देने में शिक्षक किस तरह मदद कर सकते हैं। प्रशिक्षण में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान, टीमवर्क और व्यावसायिक समझ विकसित करने पर जोर दिया गया। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के आदित्य जुलानी ने केबीसी कार्यक्रम की चार वर्षों की यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीकरण, टीम गठन और नए व्यावसायिक विचारों की पहचान एवं विकास की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक चलेगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को समझाया गया कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने और नए विचारों को व्यावसायिक अवसरों में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 अक्तूबर तक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिफेंस कॉलोनी में जारी रहेगा। इसका उद्देश्य केबीसी 3.0 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करना है।