फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachers will be given online training on Diksha platform under Nipun Haryana Mission

Jind News: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत दीक्षा प्लेटफार्म पर शिक्षकों को दिया जाएगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

Fri, 07 Mar 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be given online training on Diksha platform under Nipun Haryana Mission
जींद। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत दीक्षा प्लेटफॉर्म पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्राथमिक शिक्षकों को पांच अप्रैल तक पूरा करना होगा। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जारी किए गए पत्र के अनुसार विभाग की ओर से प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों के लिए दीक्षा प्लेटफॉर्म पर दो ऑनलाइन कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिसमें अंदाजा लगाना एक महत्वपूर्ण कौशल और पढ़ने-लिखने के शुरुआती व्यवहार बारे प्रशिक्षण दिया जाना है। ई-लर्निंग को बढ़ावा देने को दीक्षा एप पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग का तर्क है कि दीक्षा एप ऑनलाइन शिक्षा को लेकर सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए भी काफी मददगार होगा। जिले में 424 प्राइमरी स्कूल हैं, जिसमें 1796 शिक्षक हैं और लगभग 39 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों को एप पर विषयवार पाठ्य सामग्री अपलोड की गई है। एफएलएन के तहत राजकीय स्कूलों में निपुण रामलीला व रफ्तार जैसे कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। एक ओर शिक्षा कक्ष जहां प्रिंट रिच हो रहे हैं, वहीं खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों को निपुण बनाया जा रहा है। इसमें पिछले कुछ समय से अध्यापक प्रशिक्षणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
ई-लर्निंग को दिया जा रहा है बढ़ावा
शिक्षा निदेशालय की ओर से ई लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षकों को बताया जा रहा है कि वह कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed