{"_id":"6189666768b6c173f41c25ce","slug":"teachers-are-not-complete-in-any-department-in-crsu-how-will-studies-be-done-jind-news-rtk629274465","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू में किसी भी विभाग में शिक्षक पूरे नहीं, कैसे होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू में किसी भी विभाग में शिक्षक पूरे नहीं, कैसे होगी पढ़ाई
विज्ञापन
सीआरएसयू में पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र सोमवार से शुरू हो गया। हालांकि अभी 15 नवंबर तक ऑनलाइन ही कक्षाएं लगनी है, लेकिन शारीरिक शिक्षा विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग में पूरे शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है और वे परेशान हैं।
बता दें कि सीआरएसयू में शिक्षकों की स्थायी भर्ती पर रोक लगी हुई है। इस सत्र के लिए अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है, लेकिन इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ के 100 से अधिक पद हैं। इनमें से 80 से अधिक पद खाली पड़े हैं। अनुबंध के आधार पर भी करीब 20 शिक्षक नियुक्त हैं। ऐसे में सोमवार से शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र विद्यालय प्रबंधन व विद्यार्थियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। विवि 16 संकायों में स्नातकोत्तर कोर्स करवा रहा है। शिक्षकों की कमी के चलते ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने में भी दिक्कत आ रही है। ऐसे में ऑफलाइन कक्षाओं के बारे में अभी अधिकारी सोच भी नहीं रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने से काफी विद्यार्थी पाठ्यक्रम की जानकारी लेने के लिए विवि पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही।
एक माह में भी तैयारी नहीं कर पाए अधिकारी
इससे पहले एक अक्तूबर से नए शैक्षणिक स्तर की शुरुआत होनी थी। अब नवंबर तक भी अधिकारी कक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाए। इसके चलते अगस्त महीने में अस्थायी शिक्षकों के लिए आवेदन मांगे, लेकिन इसकी प्रक्रिया में बदलाव किया गया। इसके चलते अभी तक यह भर्ती नहीं हो पाई है। हालांकि अभी नया शैक्षणिक स्तर 25 अक्तूबर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन छुट्टियों के चलते कक्षाएं अब आठ नवंबर से शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
भर्तियों के चलते विवादों में रहा है सीआरएसयू
भर्तियों को लेकर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय शुरू से ही विवादों में रहा है। करीब एक साल पहले स्थायी भर्तियां हुईं, लेकिन इसमें उम्मीदवारों के चयन को लेकर गंभीर आरोप लगे। ऐसे में इस साल जनवरी माह में सरकार ने भर्तियों पर रोक लगा दी। वहीं, पुराने मामले की अभी जांच चल रही है।
सीआरएसयू के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने बताया कि अनुबंध आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवारों के आवेदन आए हुए हैं। इनकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनकी नियुक्ति कर ली जाएगी। अभी मौजूद शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही हैं।