फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teacher Kuldeep received the State Teacher Award

Jind News: शिक्षक कुलदीप को मिला राज्य शिक्षक अवॉर्ड

Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teacher Kuldeep received the State Teacher Award
06जेएनडी03: कुलदीप सिंह को राज्यपाल सम्मानित करते हुए। स्रोत: अध्यापक
जींद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामराय के पीजीटी गणित कुलदीप सिंह को हरियाणा राज्य शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मिला।राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने शिक्षण कार्य के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के साथ आधुनिक डिजिटल शिक्षण तकनीकों और गतिविधि आधारित शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू किया। उनके प्रयासों से सत्र 2019-20 और 2020-21 में बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्षों की तुलना में क्रमश: 12.68 और 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

रामराय स्कूल में सत्र 2022-23 में दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में 51.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, सत्र 2023-24 में 12वीं कक्षा की परीक्षा में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने 78 या इससे अधिक अंक हासिल किए। इनमें रोहित ने गणित विषय में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के प्रयासों से सत्र 2024-25 में प्रतिष्ठित सुपर-100 परीक्षा में उपासना ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्र 2024-25 में शिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित सुपर-100 परीक्षा में उपासना ने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सत्र 2025-26 में एनएमएमएस परीक्षा में रामराय स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जो प्रदेश में किसी राजकीय विद्यालय से सर्वाधिक संख्या बताई गई है।

कुलदीप सिंह ने शिक्षण के साथ शोध के क्षेत्र में भी योगदान दिया है। वर्ष 2023 में गणित में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की भूमिका विषय पर उनका शोध पत्र प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed