फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Target of registration of 108 ponds set from Uchana, Raju Sharma became the coordinator of Uchana.

Jind News: उचाना से रखा 108 कुंड पंजीकरण का लक्ष्य, राजू शर्मा बने उचाना के संयोजक

Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Target of registration of 108 ponds set from Uchana, Raju Sharma became the coordinator of Uchana.
25जेएनडी17: पत्रकारों से बाचीत करते हुए हिसार लोकसभा संयोजक जेपी कौशिक। संवाद
उचाना। कुरुक्षेत्र में होने वाले 1008 कुंडीय जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर हरियाणा को दस सेक्टरों में बांटा गया। एक सेक्टर में एक लोकसभा क्षेत्र रखा गया है। हिसार लोकसभा क्षेत्र के संयोजक जेपी कौशिक ने बताया कि उचाना हलका का संयोजक राजू शर्मा व अनिल शर्मा को बनाया गया है। उचाना हलके से 108 कुंड के पंजीकरण का लक्ष्य महायज्ञ के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

18 मार्च से 27 मार्च तक यज्ञ सम्राट सनातन धर्म प्रचारक श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज के सान्निध्य 1008 कुंडीय जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन कुरुक्षेत्र में हो रहा है। इस तरह के आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित के लिए टीमें बना कर पूरे लोकसभा क्षेत्र में निमंत्रण के तौर पर पीले चावल दिए जाएंगे। 1008 कुंडीय महायज्ञ में अपने कुंड के लिए पंजीकरण पहले करवाना होगा। अब तक उचाना से कुंड को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। 10 से अधिक कुंड अब से पहले धर्मप्रेमी पंजीकरण करवा चुके है। उन्होंने कहा कि ब्रह्म सरोवर में स्नान करके जब कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर हवन करोगे तो पितृ ऋण से मुक्ति मिलगी। निरंतर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण को शुद्ध करने का कोई तरीका बचा ही नहीं सिर्फ एक सरल सर्वोत्तम उपाय है अपने अपने घरों में यज्ञ करें। यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के सान्निध्य में कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर संकल्पित 108 महायज्ञों की श्रृंखला में 102वां 1008 कुंडीय जन कल्याण शिवशक्ति महायज्ञ होगा। कुरूक्षेत्र ऐसी भूमि है जो पांचवा धाम बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed