फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   tamber, rahul gandhi, birth day celebrate jind

2019 में राहुल गांधी बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

Mon, 20 Jun 2016 12:58 AM IST
jind
jind Updated Mon, 20 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
tamber, rahul gandhi, birth day celebrate jind
अशोक तंवर को केक खिलाते हुए कार्यकर्ता। - फोटो : bureau
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि खुद को ईमानदार कहने वाली बीजेपी ने बेईमानी की सभी हदें पार कर दी हैं। अब प्रदेश ही नहीं पूरे देश में हर वर्ग में यही चर्चा है कि 2014 में उन्होंने राहुल गांधी को क्यों नहीं चुना, बीजेपी की सरकार चुनकर गलती कर दी है। अब 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में सभी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। तंवर रविवार को कांग्रेस भवन में राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को हमें एक संकल्प के रूप में मनाना चाहिए। संकल्प भाजपा की गलत नीतियों के विरोध का, आपसी भाईचारा बनाए रखने का और आने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेना होगा। तंवर ने कहा कि पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनावों में भाजपा द्वारा रचा गया षड़यंत्र सबके सामने आ चुका है। ईमानदारी का ठोंग रचने वाली भाजपा ने एक षड़यंत्र के तहत राज्यसभा चुनावों में जो घिनौना खेल खेला, वह अब जनता के सामने आ चुका है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब कोई पार्टी इतना नीचे गिरी हो। बेईमानी और भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं भाजपा ने पार कर दी हैं। राज्यसभा चुनावों में पैन तक भाजपा ने बदलवा दिए। अब राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी दोबारा जांच की जा रही है। इस जांच में भाजपा बेनकाब हो जाएगी और यह चुनाव रद होंगे। भूपेंद्र हुड्डा का बैलेट पेपर खाली पाए जाने पर तंवर ने कहा कि यह भी भाजपा की साजिश है। भाजपा आपस में लोगों को लड़वाने का काम करती है। यही उसकी नीति और सोच है।
विज्ञापन


भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश का हर व्यक्ति सड़कों पर उतरने को मजबूर है। इस मौके पर डॉ. अशोक तंवर ने राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर केक भी काटा और गरीब महिलाओं को कपड़े भी वितरित किए। जिला कार्यालय प्रभारी, पूर्व पार्षद एवं ब्राह्मण सभा प्रधान रघुबीर भारद्वाज ने राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी का भला कर सकती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, चंद्रानंद स्वामी, रामकरण दास मंगला, जितेंद्र कौशिक, धर्मबीर जैजैवंती, सतबीर भनवाला, सुरेश लोहचब, मास्टर नफे सिंह, उमेश शर्मा, बनारसी दास वर्मा, सुखबीर कुंडू, बिमला सिवाच, धर्मबीर, जोगेंद्र, नवीन गोयल, धर्मपाल, धर्मपाल कटारिया, भीष्म वशिष्ठ, गायत्री देवी, रितू लाठर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed