फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Taking a dig at unemployment from 'Havalat'

‘हवालात’ से बेरोजगारी पर कटाक्ष

Sun, 24 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Taking a dig at unemployment from 'Havalat'
नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शनिवार को संस्कृति मंत्रालय एवं एक्टिव थिएटर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा हवालात नाटक का मंचन किया गया। प्रसिद्ध नाटककार सर्वेष्वर दयाल सक्सेना द्वारा रचित इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन प्रवीण दुग्गल द्वारा किया गया। प्रो. जेएन गहलोत, प्राचार्य रविंद्र कुमार व मंगतराम शास्त्री ने नाटक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नाटक के बारे में बताते हुए रंगकर्मी रमेश कुमार ने कहा कि तीन युवक एक पुलिस अधिकारी से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी युवकों से पूछता है कि वह क्यों भाग रहे हैं। इस पर तीनों युवक कहते हैं कि वह भाग नहीं रहे हैं बल्कि खुद उनके पास आ रहे थे। युवकों ने कहा कि वह बेरोजगार हैं। उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत है। यह सब उनको हवालात में ही मिल सकता है, इसलिए वह उनको हवालात में डाल दे। नाटक में पुलिस अधिकारी का किरदार प्रवीण दुग्गल, युवकों का किरदार देव सुमन, राहुल चौटाला, राहुल कंगवार ने निभाया। इस मौके पर राजेश गोस्वामी, मंजू मानव, डॉ. रणबीर मलिक, रामफल दहिया, वीपी शर्मा, सुरेंद्र सैनी, सुरेंद्र कुमार, पूजा, कोमल राठी, हिमांशी, रिया, प्रिया व मोहिनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed