फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   take poision, lady teacher, sucide note found, police case, jind

युवती ने निगला जहर, नर्सिग कॉलेज के संचालक पर यौन शोषण के लगाए आरोप

Mon, 18 Jul 2016 01:00 AM IST
jind
jind Updated Mon, 18 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
take poision, lady teacher, sucide note found, police case, jind
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 शहर के एक निजी नर्सिंग कालेज की अध्यापिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने युवती को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। युवती ने जहर निगलने से पहले सूसाइड नोट लिखा है। इसमें नर्सिंग कॉलेज के संचालक पर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पाकर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन युवती के बेसुध होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के रोहतक रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के पास से एक सूसाइड नोट बरामद किया। इस सूसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि वह पिछले डेढ़ साल से रेलवे रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाती थी। लगभग डेढ़ साल पहले कॉलेज के संचालक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद से आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए लगभग डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण करता रहा है। लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने रेलवे रोड से कॉलेज को बंद कर दिया और जींद से चला गया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बात करता रहा, लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और उसके संबंधों के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इस दौरान युवती ने कॉलेज में काम करने वाले दूसरे भी उसके साथ धोखा करने के आरोप लगाए। युवती ने सूसाइड नोट पर लिखा कि कॉलेज संचालक और उसके स्टाफ द्वारा धोखा दिए जाने के बाद से वह परेशान चल रही है और इसी के कारण वह मौत को गले लगा रही है। युवती द्वारा जहर निगलने की सूचना पाकर महिला थाना पुलिस निजी अस्पताल में पहुंची। जहां पर युवती के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन वह बेसुध होने के चलते पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है और शहर के निजी अस्पताल में दाखिल है। फिलहाल युवती बयान देने की हालात में नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed