फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   take out of shope laugeg

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने चलाया अभियान

Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
take out of shope laugeg
 
विज्ञापन


शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने मंगलवार को पटियालया चौक पर नहर पुल से लेकर रेलवे माल गोदाम तक तथा नरवाना रोड पर अभियान चलाया।

सड़क किनारे दुकानों के सामने रखे सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर उठा ले गए। नगर परिषद द्वारा चलाए गए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

जिला प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई गई थी और दुकानदारों को सामान उठाने के लिए दो दिन का समय दिया गया था।

 निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद स्वच्छता निरीक्षक अशोक सैनी के नेतृत्व में दुकानों के आगे रखा सामान को खदेड़ना शुरू कर दिया। नगर परिषद के अभियान की सूचना मिलते ही काफी दुकानदारों ने दुकान से बाहर रखे सामान को उठा लिया, वहीं कई स्थानों पर अवैध कब्जे छुड़वाने को लेकर प्रशासन व दुकानदारों के बीच खूब बहस हुई।
विज्ञापन


नगर पषिद की टीम द्वारा दुकानों के बाहर लगे फ्लैक्स बोर्ड उखाड़े गए और फ्लैक्स बोर्डों को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ले जाया गया और दुकानदारों को दोबारा बाहर सामान रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को नहर पुल से रेलवे रोड व नरवाना रोड तक अभियान चलाया गया। अगर दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक सैनी, स्वच्छता निरीक्षक
नगर परिषद, जींद।

अन्ना टीम ने छात्रों के साथ मिलकर चलाया अभियान
दूसरे दिन मंगलवार को भी अन्ना टीम के साथियों व राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने मिलकर महाविद्यालय से बस स्टैंड तक सभी दुकानदारों व अस्पताल संचालकों से बोर्ड व सामान दुकान के अंदर रखने का आग्रह किया।

अन्ना टीम व छात्रों के आग्रह पर दुकानदारों ने अपना सामान व बोर्ड उठा कर अंदर रखे और भविष्य में सामान बाहर नहीं रखने का वादा किया।
अन्ना टीम सदस्य सुनील वशिष्ट ने बताया कि एक दूसरे को देखकर ही दुकानदार सामान बाहर रखते हैं। यदि सभी दुकानदार अपनी दुकान के अंदर सामान रखना शुरू कर दें, तो अपना शहर साफ सुथरा व खुला नजर आएगा और व्यापार भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह यह मुहिम जारी रहेगी और बुधवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय के चेयरमैन व प्रिंसिपल से भी उसके आसपास के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। इस मौके पर अनुराग खटकड़, दीपक भारतीय, आशीष शर्मा, तेजवीर गोरिया, गौरव, सुनील, रमन बरसोला, सोनू सरड़ा, विकास, सोनू घणघस, दीपक, सिद्धार्थ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed