फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tablets will be distributed to PRT, ABRC and BRP under Nipun Haryana

निपुण हरियाणा के तहत पीआरटी, एबीआरसी और बीआरपी को बांटे जाएंगे टैबलेट

Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tablets will be distributed to PRT, ABRC and BRP under Nipun Haryana
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा निपुण हरियाणा के तहत पीआरटी, एबीआरसी व बीआरपी को भी अब टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत अध्यापक प्रशिक्षणों का आयोजन, अध्यापन के लिए सामग्री, विद्यार्थियों के लिए सामग्री, वर्क बुक, वर्कशीट के साथ-साथ संपर्क दीदी मोबाइल एप चलाई जा रही है। इसके तहत कक्षावार और विषयवार सामग्री को ई कंटेंट के रूप में उपलब्ध करवाया जाता है जो काफ ी उपयोगी है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विभाग द्वारा आइसीटी कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है, जो एफ एलएन की अनुपालना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसमें विद्यार्थियों के पठन-पाठन, मूल्यांकन, पर्यवेक्षक, समुचित अधिगम, कौशल आंकलन एवं प्रगति अवलोकन की व्यवस्था होगी। विभिन्न सामग्री डिजिटल माध्यम से है, जिसमें मुख्य रूप से वर्कशीट, विभिन्न प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे कौन बनेगा करोड़ पति के तर्ज पर हैं। उन्हें शामिल किया जा रहा है। इसी के माध्यम से अध्यापक एवं अभिभावकों के बीच संवाद भी होगा तथा विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट सांझा की जाएगी। वर्तमान में विभाग के प्राथमिक अध्यापक अपने मोबाइल फोन से छात्रों का समूह बनाकर अभिभावकों के साथ भी जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न शिक्षण अधिगम कार्यक्रम मोबाइल से चल रहे हैं। विभाग के 8400 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में से 1400 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जो प्राथमिक कक्षाओं के लिए बैग फ्री इंग्लिश मीडियम है, उनमें स्मार्ट बोर्ड के साथ तकनीकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन

दो जीबी मिलेगा डाटा
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में चलाए जा रहे निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले सभी पीआरटी, जेबीटी, पर्यवेक्षक एवं शिक्षण शास्त्र का कार्य करने वाले सभी एबीआरसी तथा बीआरपी को टैबलेट एवं दो जीबी इंटरनेट डाटा देने का निर्णय लिया गया है। यह टैबलेट सभी पीआरटीए एबीआरसी व बीआरपी को संबंधित क्लस्टर के माध्यम से ही वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरटीए एबीआरसी व बीआरपी को डाटा सिम उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पीआरटी, एबीआरसी और बीआरपी अपने क्लस्टर विद्यालय के माध्यम से इंटरनेट सेवा प्रदाता एयरटेल व जियो को उपलब्ध करवाएंगे। सिम कार्ड उपलब्ध होते ही टैबलेट का वितरण किया जाना है। पांच अक्टूबर से पहले सभी पीआरटी, एबीआरसी व बीआरपी को टैबलेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. सुभाष, डीपीसी, समग्र शिक्षा अभियान, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed