{"_id":"66ad3a35f08f6a651d03e674","slug":"synthetic-track-not-laid-in-eklavya-stadium-even-after-2-years-jind-news-c-199-1-sroh1007-120915-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 2 साल बाद भी एकलव्य स्टेडियम में नहीं बिछा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 2 साल बाद भी एकलव्य स्टेडियम में नहीं बिछा सिंथेटिक ट्रैक
Sat, 03 Aug 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी20 : सफीदों रोड पर स्थित एकलव्य स्टेडियम, जिसमें बिछाया जाएगा सिंथेटिक ट्रेक। संवाद
जींद। तीन साल बाद भी एकलव्य स्टेडियम में अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा नहीं मिल पाई है। 2 साल पहले इसके लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था। उसके बाद टेंडर जारी किया गया था। अभी तक यह फाइल नहीं हो पाया है कि एकलव्य स्टेडियम में कौन सी फर्म को सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का टेंडर दिया जाएगा। एकलव्य स्टेडियम में 9.11 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाना है।
खेल विभाग सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए 9 करोड़ 11 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है। 400 मीटर के इस सिंथेटिक ट्रैक की चौड़ाई करीब 12 फीट रहेगी। जिला मुख्यालय पर भी सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलने से खिलाड़ी बेहतर तरीके से प्रैक्टिस कर पाएंगे। इससे पहले नरवाना के नवदीप स्टेडियम में भी सिंथेटिक ट्रैक बिछाया गया है। अब सिंथेटिक ट्रैक को बिछाने का कार्य नगर परिषद को दिया गया है।
साल 2016 में जिला मुख्यालय पर सिंथेटिक ट्रैक बिछाने की घोषणा की गई, लेकिन किसी कारण से यह ट्रैक नरवाना के नवदीप स्टेडियम में बिछा दिया गया। जींद के अर्जुन स्टेडियम या एकलव्य स्टेडियम में भी सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के लिए मांग उठती रही। जनवरी 2022 में शहर के विकास को लेकर करीब 18 करोड़ रुपये की सौगात मिली थी। इसमें एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने की भी मंजूरी थी।
विज्ञापन
नगर परिषद ने जारी किए टेंडर
जनवरी 2024 में सिंथेटिक ट्रैक के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी किए थे। पहली बार जारी किए गए टेंडर से बात नहीं बन पाई। मई में फिर से टेंडर जारी किए गए। तीन फर्मों ने यह टेंडर भरे। दो फर्मों के टेंडर नगर परिषद की जांच में सही पाए गए। अब जल्द ही किसी एक फर्म को यह काम सौंपा जाएगा।
एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के लिए दो फर्म सही पाई गई है। अब इनमें से एक फर्म को टेंडर जारी करके वर्क अलॉट किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद।