{"_id":"69d162ce6f1955c4e8031953","slug":"swimming-nursery-trials-conclude-at-ramrai-school-25-players-selected-jind-news-c-199-1-sroh1009-151085-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामराय स्कूल में स्विमिंग नर्सरी के ट्रायल संपन्न, 25 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामराय स्कूल में स्विमिंग नर्सरी के ट्रायल संपन्न, 25 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
04जेएनडी09: रामराय गांव में ट्रायल में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रामराय स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संचालित स्विमिंग खेल नर्सरी के लिए शनिवार को ट्रायल हुआ। ट्रायल में क्षेत्र के 50 प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी तैराकी क्षमता, फिटनेस और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
कोच राम ढुल और राजेश ढुल ने चयन समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया इनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को अब नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कोच ने बताया कि रामराय की स्विमिंग नर्सरी हरियाणा की प्रमुख खेल नर्सरियों में अपनी पहचान बना चुकी है। वर्ष 2022 से लगातार यह नर्सरी उत्कृष्ट परिणाम दे रही है और यहां से कई खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
खेल विभाग के सहयोग से संचालित इस नर्सरी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और अनुभवी कोच का मार्गदर्शन मिल रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।