फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   sweepers extended the strike for three more days

सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन और बढ़ाई हड़ताल, त्योहार होने के कारण आएगी परेशानी

Fri, 21 Oct 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
sweepers extended the strike for three more days
नेहरू पार्क में धरने के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिलेभर के नगरपालिका, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अब अपनी हड़ताल तीन दिन और बढ़ा दी है। दो दिन हड़ताल रहने से जगह-जगह कूड़ा पड़ा नजर आने लगा है। यदि तीन दिन और हड़ताल चली तो त्योहारी सीजन के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। सफाई नहीं होने से जगह-जगह शहर में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो जाएंगे। इससे लोगों को परेशानी होगी। खासकर बाजार की व्यवस्था गड़बड़ाने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजेंद्र कांगड़ा, अजय, रवि, राजेश, सोहनलालन, भूपेंद्र ने कहा कि आउटसोर्स के नाम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदेशभर में आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्हें पूरा मेहनताना नहीं दिया जा रहा। इसके चलते सफाई कर्मचारी आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं। सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम बना दिया गया है। इसके नाम पर सफाई कर्मचारियों से धोखा किया जा रहा है। ठेकेदार की मनमानी के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, अग्निशमन विभाग को दोबारा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में समायोजित किया जाए। प्रदेशभर में 1366 फायरमैन और ड्राइवरों को 2268 फायर आपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित किया जाए। सफाई कर्मियों को नियमित आधार पर नियुक्ति दी जाए। कर्मचारियों को ईएसआइ व ईपीएफ का लाभ दिया जाए। विजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देश पर अब यह हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। 23 अक्तूबर को प्रदर्शन करने के बाद डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed