फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suspended jail warden commited suiced

Jind News: सस्पेंड चल रहे जेल वार्डन ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 09 Mar 2023 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
suspended jail warden commited suiced

विज्ञापन

जींद। बंदी को जेल में नशीला पदार्थ देने के मामले में सस्पेंड चल रहे जेल वार्डन ने बुधवार रात को घर पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी वीरवार सुबह उस समय लगी, जब सुरेश फंदे से लटका मिला। जहां से परिजन सुरेश को उतारकर नागरिक अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि सुरेश कैथल जिला कारागार में जेल वार्डन के पद पर कार्यरत था और लगभग नौ माह पहले बंदी को नशीला पदार्थ देते पकड़े जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया था। इसका मामला अदालत में विचाराधीन था। इसके चलते सुरेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतक जेल वार्डन के पद से निलंबित था। परिजनों ने उसे मानसिक रूप से परेशान बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 09जेएनडी15: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed