फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suscite,farmmer, jind

कर्ज से परेशान चल रहे किसान ने की आत्महत्या

Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
jind
jind Updated Fri, 08 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 पिल्लूखेड़ा में कर्ज ज्यादा होने से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान का शव खेतों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पिल्लूखेड़ा निवासी लगभग 60 वर्षीय नफे सिंह दो दिन पहले खेतों में जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से घर से नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि खेतों में पेड़ से व्यक्ति का शव लटका हुआ है।
विज्ञापन


बाद में इसकी पहचान नफे सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई प्रीतम सिंह ने बताया कि नफे सिंह ठेके पर जमीन को लेकर खेती करता है। लेकिन पिछली दो फसल में कुछ खास नहीं हुआ। इसके चलते कर्ज बढ़ गया और उससे परेशान चल रहा था। इसी आर्थिक तंगी से तंग आकर उसने खेतों में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले के जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि पिछली दो फसल सही नहीं होने के चलते किसान आर्थिक तंगी झेल रहा था। इसी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed