फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surya Namaskar campaign concludes

Jind News: सूर्य नमस्कार अभियान का समापन

Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar campaign concludes
12जेएनडी26: स्कूल में विद्या​र्थियों को योग करवाते हुए। स्रोत : स्कूल
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में चलाए जा रहे सूर्य नमस्कार अभियान का वीरवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन आयुष योग सहायक सतीश कुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान छात्राओं को सूर्य नमस्कार की विधि, सूक्ष्म क्रियाएं, प्राणायाम तथा स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग करने से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है।
विज्ञापन

यह सूर्य नमस्कार अभियान स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू होकर महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती तक लगातार संचालित किया गया। आयुष योग सहायक सतीश कुमार ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण कई प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय योग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed