फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Survey will be conducted again tp know the feasibility of uderpass on Bhiwani road

तीन माह से लटका भिवानी रोड आरओबी का निर्माण, अब फिर अंडरपास की फिजिबिलिटी जांचने के लिए सर्वे

Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Survey will be conducted again tp know the feasibility of uderpass on Bhiwani road
जींद। तीन महीने पहले वर्कआर्डर होने के बावजूद भिवानी रोड पर आरओबी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। भिवानी रोड के दुकानदार कह रहे हैं कि आरओबी बनने से उनके काम धंधे ठप हो जाएंगी और कॉलोनियों के रास्ते बंद हो जाएंगे। ऐसे में यहां अंडरपास बनाया जाना चाहिए। इसको लेकर बुधवार को फिर से एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन की मौजूदगी में भिवानी रोड के दुकानदारों, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों व रेलवे के इंजीनियर ने डेढ़ घंटे तक अन्य विकल्पों का चर्चा की।
विज्ञापन

भिवानी रोड के दुकानदार बजरंग शर्मा, बलजीत खर्ब, सुनील जैन, सुरेंद्र कुमार व बलजीत सिंह ने अधिकारियों को अन्य विकल्पों के बारे में भी बताया। इन लोगों ने कहा कि भिवानी रोड पर भारी मशीनरी की 550 से अधिक दुकानें हैं। यहां आरओबी बनने से इन दुकानों के काम धंधे ठप हो जाएंगे और इससे सीधे-सीधे सात से आठ हजार लोगों के परिवारों पर असर पड़ेगा। ऐसे में यहां आरओबी की बजाय अंडरपास का विकल्प तलाशा जाए। अब होली के बाद रेलवे व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के इंजीनियर फिर से अंडपास के लिए दौरा करेंगे।
विज्ञापन

बताया जा चुका है नॉट फिजिबल
इससे पहले फरवरी माह में भी तहसीलदार की मौजूदगी में यहां फिजिबिलिटी जांच हुई थी। इसमें रिपोर्ट तैयार हुई तो सामने आया कि भिवानी रोड पर जगह बहुत कम है और ऐसे में आरओबी नहीं बनाया जा सकता। यदि आरओबी बनता है तो यह घरों व दुकानों के छज्जों को छू कर जाएगा, जो खतरनाक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 करोड़ से बनना है आरओबी
भिवानी रोड पर 16 करोड़ रुपये आरओबी बनना है। पिछले साल सितंबर माह में इसके लिए टेंडर हो गया था और इस पर दिसंबर माह में ही काम शुरू होना था। भूमि जांच के लिए यहां मशीनरी भी उतारी गई, लेकिन दुकानदारों के विरोध के चलते यहां काम रुका हुआ है।
लोगों को राहत देने का प्रयास
भिवानी रोड के दुकानदारों का कहना है कि आरओबी बनने से उनका रोजगार प्रभावित होगा। इसके बाद रेलवे अधिकारियों से व जिला प्रशासन से दोबारा सर्वे को कहा गया है। पूरा प्रयास रहेगा कि यदि यहां अंडरपास बनाया जा सकता है तो बनाया जाए।

- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।
करेंगे दोबारा सर्वे
बुधवार को भिवानी रोड के दुकानदारों व रेलवे के इंजीनियरर्स के साथ मीटिंग हुई है। इसमें एडीसी भी मौजूद रहे। तय हुआ है कि एक बार फिर से अंडरपास की फिजिबलिटी के लिए निरीक्षण किया जाएगा। अब जल्द ही तारीख तय कर दुकानदारों के साथ निरीक्षण किया जाएगा। - नवनीत नैन, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed