फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surprise inspections conducted at three de-addiction centers; facilities and arrangements checked.

Jind News: तीन नशा मुक्ति केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच

Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspections conducted at three de-addiction centers; facilities and arrangements checked.
फोटो 2 नरवाना। नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र व डीएसपी कमलदीप
नरवाना। उपचाराधीन मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार देर शाम एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण टीम ने क्षेत्र के तीन नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी कमलदीप राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने नरवाना स्थित फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र, गढ़ी स्थित संजीवनी नशा मुक्ति केंद्र और धमतान साहिब स्थित अरदास मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों में मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों, स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के पालन की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्रों में भर्ती मरीजों की संख्या और उनके रिकॉर्ड की जांच की। इसके अलावा मरीजों की चिकित्सकीय फाइलें, दवाइयों का भंडारण, रसोई, आग से बचाव के उपकरण और भवन की स्थिति भी देखी। अधिकारियों ने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और उपचार व्यवस्था का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने केंद्र संचालकों को निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति उपचार के दौरान मरीजों को बेहतर वातावरण, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, परामर्श और सम्मानजनक व्यवहार मिलना जरूरी है।

निर्धारित क्षमता से अधिक मरीज रखने या बिना योग्यता चिकित्सा सेवाएं देने जैसी स्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लाइसेंस और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed