{"_id":"66e094decce71484f405f374","slug":"surendra-lather-rebelled-after-outsider-got-ticket-in-julana-jind-news-c-17-1-roh1027-502041-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में बाहरी को टिकट मिलने पर बागी हुए सुरेंद्र लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में बाहरी को टिकट मिलने पर बागी हुए सुरेंद्र लाठर
Wed, 11 Sep 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर निवासी व पूर्व डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुरेंद्र लाठर ने बाहरी उम्मीदवार को भाजपा का टिकट दिए जाने से खफा होकर पार्टी को अलविदा कह दिया है। डॉ. सुरेंद्र लाठर ने गुरुग्राम में जाकर इनेलो पार्टी ज्वाइन कर लिया। डॉ. सुरेंद्र लाठर ने इनेलो महासचिव अभय चौटाला की मौजूदगी में पार्टी को ज्वाइन किया और वीरवार को नामांकन करेंगे।
लाठर ने 8 मई 2024 को 15 वर्ष की सरकारी सेवा शेष रहते डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। 10 मई 2024 को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की गन्नौर अनाज मंडी में आयोजित रैली में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उनको भाजपा में शामिल किया था। 14 मई 2024 को जुलाना की नई अनाज मंडी में भाजपा की विजय संकल्प रैली का सफल आयोजन किया और टीम के सारथी रहे 5100 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।
टिकट मिलने के तीन कारण
हलके में खुद की मजबूत टीम विधानसभा जुलाना में सामाजिक सरोकार परिवार नामक संस्था का 6 वर्ष तक सफल संचालन किया। संस्था ने कई बार कार्यक्रम आयोजित कर 10वीं व 12वीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व अध्यापकों को कई बार इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जुलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में पुस्तकालय खुले और उनके बेहतरीन पुस्तकें रखकर उनको पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी नौकरी प्राप्त की।
एक और नेता ने की बगावत
जुलाना हलके से भाजपा का टिकट मांग रहे धर्मेंद्र पड़ाना ने भी बाहरी उम्मीदवार को टिकट मिलने पर खफा होने पर भाजपा को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र पड़ाना को जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी के सभी बैनर और पोस्टर कार्यालय से उतरवा दिए। जुलाना में पहली बार बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने पर इतना विरोध देखने को मिला है।