फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surbara became champion in badminton and Lord Krishna became champion in chess.

Jind News: बैडमिंटन में सुरबरा तो चेस में लार्ड कृष्ण बना चैंपियन

Thu, 22 Aug 2024 05:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Surbara became champion in badminton and Lord Krishna became champion in chess.
21जेएनडी34: ऊंची कूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी।  संवाद
उचाना। उचाना कलां के जीएमएसएसएस के खेल मैदान में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में जीत के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सरकारी, गैर सरकारी स्कूल से टीमें खेलों में हिस्सा लेने पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को लड़कों के वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें एथलेटिक्स, चेस, बैडमिंटन, कुश्ती, क्रिकेट, जैवलिन थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बुधवार को मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पा देवी रही। बीईओ पुष्पा देवी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे आने का अवसर मिलता है।प्रतिभाओं की कमी गांव में नहीं होती है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं में जिस खेल में रूचि हो उसमें हिस्सा ले। यहां से जिला स्तर, प्रदेश स्तर तक खिलाड़ी पहुंच सकते है।
विज्ञापन

खेल नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमारी डीपीई जीएमएसएसएस ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। खो-खो, फुटबॉल, कबड्डी की प्रतियोगिता 22 अगस्त को होगी। बाद में बीईओ पुष्पा देवी ने खिलाड़ियों के लिए मोबाइल टाॅयलेट, पीने के पानी के लिए पानी के टैंकर के अलावा खेल मैदान का निरीक्षण किया। सभी सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों से भी बातचीत कर सुविधाओं के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

अंडर-14 में क्रिकेट प्रतियोगिता में जीएचएस सुरबरा प्रथम, बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीएमएस खेड़ी मंसानिया प्रथम, चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहा। चैस प्रतियोगिता में लार्ड कृष्णा छात्तर प्रथम, कबड्डी के 35 किलोग्राम भार वर्ग में वीर सिंह जीएचएस खेड़ी मंसानिया प्रथम, 38 किलोग्राम भार वर्ग में रक्षक एमएस छात्तर प्रथम, 41 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य एसपीएस उचाना मंडी प्रथम, 44 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन जीएचएसएस काकड़ोद प्रथम, 48 किलोग्राम भार वर्ग में चांद जीएमएस खापड़ प्रथम, 57 किलोग्राम भार वर्ग में दर्श एसपीएस उचाना मंडी प्रथम रही। वहीं, 62 किलोग्राम में दिपांशु एनएसएचएस डूमरखा प्रथम रहा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में मुकुल, मंजू एसपीएस उचाना मंडी प्रथम रही। अंडर-15 बैडमिंटन में जीएमएसएसएस उचाना कलां प्रथम, लार्ड कृष्णा छात्तर द्वितीय स्थान पर रहे। अडर-19 में चेस प्रतियोगिता में लाॅर्ड कृष्णा छात्तर प्रथम व शॉटपुट प्रतियोगिता में पीएमएचजीएसएसएस लोधर प्रथम रहा।

21जेएनडी34: ऊंची कूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी।  संवाद

21जेएनडी34: ऊंची कूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed