{"_id":"68a761348fefd6e5220e3d12","slug":"suraj-rohilla-became-the-executive-member-of-sports-development-sports-association-jind-news-c-199-1-jnd1002-139636-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्पोर्ट्स डेवलपमेंट खेल संघ के कार्यकारी सदस्य बने सूरज रोहिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्पोर्ट्स डेवलपमेंट खेल संघ के कार्यकारी सदस्य बने सूरज रोहिल्ला
Thu, 21 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी08-सूरज रोहिल्ला। स्रोत : कोच
जींद। स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक में फेडरेशन के भविष्य और भारत में खेलों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसके बाद फेडरेशन के नए पदाधिकारियों के चुनाव हुए। संचालन फेडरेशन के संस्थापक और वरिष्ठ खेल प्रशासक सतीश राणा ने चुनाव अधिकारी के तौर पर किया।
गांव फतेहगढ़ के युवा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला को सर्वसमिति से खेल संघ के कार्यकारी सदस्य और अतिरिक्त प्रभार आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया गया। चुनाव के परिणाम स्वरूप कई नए और प्रतिभाशाली चेहरों को फेडरेशन में उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम युवाओं को संगठन से जोड़ने और नई ऊर्जा लाने के लिए उठाया गया है।
सूरज ने कहा कि वे भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करने और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सतीश राणा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एंड प्रमोशन फेडरेशन ऑफ इंडिया को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं बल्कि उन्हें एक बेहतर इंसान बनाना और खेल भावना का प्रसार करना भी है।