{"_id":"61100cfe8ebc3e76bc0e1817","slug":"super-100-level-1-examination-today-center-built-in-state-virgo-senior-secondary-school-jind-news-rtk620377099","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा आज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा आज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाया सेंटर
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का फोटो, जहां सुपर-100 की परीक्षा होगी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सुपर-100 बैच 2021-23 के लिए विद्यार्थियों का चुनाव करने के लिए नौ अगस्त को लेवर-1 की परीक्षा होगी। वहीं एनडीए लेवल-1 की परीक्षा 10 अगस्त को होगी। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा के लिए जिलेभर से 301 विद्यार्थियों और एनडीए लेवल-1 की परीक्षा के लिए 91 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है। सुपर-100 और एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा विभाग जेई, नीट और एनडीए की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग देगा। परीक्षा को लेकर संबंधित विद्यालय मुखिया के साथ-साथ ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। स्कूल के प्राचार्य मुखिया अधीक्षक होंगे।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर कोरोना नियमोें का पालन करना अनिवार्य होगा। गाइडलाइन के अनुसार सभी परीक्षार्थियों के लिए स्कूल के गेट पर ही सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं कक्षा में एक लाइन में छह से ज्यादा परीक्षार्थियों को नहीं बैठाया जाएगा। परीक्षार्थी का पहचानपत्र मिलाने के बाद ही उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। परीक्षा को लेकर बनाए गए केंद्र में परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले प्रवेश मिलेगा। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नकल रोकने व परीक्षा को सही ढंग से करवाने के लिए बोर्ड की ओर उड़नदस्ते भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक उत्तर गलत होने पर कटेगा एक अंक
परीक्षा में एमसीक्यू पर आधारित प्रश्नपत्र होंगे। इसमें मेंटल एबिलिटी के प्रश्न, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी के प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र का लेवल 9वीं और 10वीं कक्षा के स्तर का होगा। विद्यार्थियों को सोच-समझकर ही उत्तर देने होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। उत्तर गलत होने पर एक प्रश्न का एक नंबर काटा जाएगा।
विज्ञापन
9 अगस्त को सुपर-100 लेवल-1 और 10 अगस्त को एनडीए लेवल-1 की परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यालय को सैनिटाइज करवाया गया है। जब विद्यार्थी परीक्षा देने आएंगे तो उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। -रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।