फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunshine came out after five days, no respite from cold

Jind News: पांच दिन बाद निकली धूप, ठंड से राहत नहीं

Thu, 04 Jan 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after five days, no respite from cold
03जेएनडी20 : लगातार शीतलहर चलने से फसलों के कुछ पत्ते पीले पड़ने लगे। संवाद
जींद। पिछले पांच दिन से चल रही शीतलहर में बुधवार को दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप ने लोगों को राहत दी। इसके बावजूद भी ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार चल रही शीतलहर के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। इससे गेहूं की फसल में पीलापन आने लगा है। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम परिवर्तनशील व शुष्क रहेगा और आंशिक रूप से बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नववर्ष से दो दिन पहले शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जो आज भी जारी रही। पिछले चार दिन से धूप भी नहीं निकली थी, जो बुधवार को कुछ देर के लिए निकली। इससे लोगों को काफी राहत मिली। ठंड का असर फसलाें के साथ-साथ अब मवेशियों पर भी होने लगा है। ठंड के कारण पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो गई है। पशु चिकित्सकों ने सलाह दी है कि जहां पशुओं को बांधा जाता है, वहां पर किसी भी सूरत में गिला नहीं होने दें, हमेशा पशुओं को सूखे स्थान पर ही रखें। जिस पशुबाड़े में पशुओं को बांधा जाए, उसे तिरपाल से अच्छी तरह से ढक दें। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश ने बताया कि आंशिक रूप से पश्चिम विक्षोभ के असर के चलते सूर्य देवता दिखाई दिए हैं। बादलवाई के साथ धूप भी खिलेगी। इसके साथ अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में शाम के समय सिंचाई करें।

03जेएनडी20 : लगातार शीतलहर चलने से फसलों के कुछ पत्ते पीले पड़ने लगे। संवाद

03जेएनडी20 : लगातार शीतलहर चलने से फसलों के कुछ पत्ते पीले पड़ने लगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed