{"_id":"69b06393a3b8d1188c06a9ad","slug":"sunil-jaglan-will-train-women-sarpanches-to-become-dhurandhar-sarpanch-jind-news-c-199-1-sroh1009-149714-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला सरपंचों को ‘धुरंधर सरपंच’ की ट्रेनिंग देंगे सुनील जागलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला सरपंचों को ‘धुरंधर सरपंच’ की ट्रेनिंग देंगे सुनील जागलान
Wed, 11 Mar 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी33: सुनील जागलान।
जींद। पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “सशक्त पंचायत महिला नेत्री अभियान की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत देशभर की महिला सरपंचों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा तैयार किया गया “धुरंधर सरपंच लीडरशिप प्रोग्राम” शामिल किया गया है।
यह प्रशिक्षण सत्र केंद्रीय पंचायत मंत्री ललन सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा। इसमें पंचायत राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सरपंचों को नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ और ग्राम विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षित करना है।
सुनील जागलान वर्ष 2010 से 2015 तक बीबीपुर गांव के सरपंच रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण के लिए कई अभिनव पहल शुरू कीं। उनके द्वारा शुरू किया गया “सेल्फी विद डॉटर” अभियान विश्व स्तर पर चर्चा में रहा, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहना की थी।
विज्ञापन
जागलान द्वारा तैयार “धुरंधर सरपंच लीडरशिप प्रोग्राम” का मुख्य उद्देश्य ‘सरपंच पति’ की कुप्रथा को खत्म करना और महिला सरपंचों को वास्तविक नेतृत्व प्रदान करना है। इसके तहत महिला सरपंचों को संवैधानिक अधिकारों, ग्राम विकास योजनाओं, संचार कौशल, सामाजिक-आर्थिक समझ और मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जागलान ने बताया कि दिसंबर से देशभर में इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उनका मानना है कि सशक्त महिला नेतृत्व ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। यह पहल गांवों में लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी।