फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sunil Jaglan Launches 'AI Selfie with Daughter'

Jind News: सुनील जागलान ने की एआई सेल्फी विद डॉटर की शुरुआत

Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sunil Jaglan Launches 'AI Selfie with Daughter'
09जेएनडी35: सुनील जागलान बेटियों के साथ सेल्फी लेते हुए। स्रोत : स्वय
जींद। बीबीपुर गांव से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध सेल्फी विद डॉटर अभियान को अब एक नई और दिशा मिली है। अभियान के संस्थापक व पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने एआई सेल्फी विद डॉटर की शुरुआत की है जो तकनीक के माध्यम से बेटी के प्यार को महसूस कराने का प्रयास है।
विज्ञापन

यह पहल उन माता-पिताओं के लिए खास है जिनके जीवन में कभी बेटी का स्नेह नहीं आ पाया। अब एआई की मदद से वह अपनी कल्पना की बेटी के साथ एक भावनात्मक सेल्फी बना सकते हैं। यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि उन अधूरी भावनाओं को जीने का माध्यम है जो वर्षों से दिल में कहीं छिपी रहती हैं।
विज्ञापन

नौ जून 2015 को बीबीपुर से शुरू हुआ सेल्फी विद डॉटर अभियान बेटी बचाओ के संदेश के साथ देश-विदेश में चर्चा का विषय बना था। इसकी सराहना नरेंद्र मोदी ने मन की बात में की थी जबकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसके मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए एआई सेल्फी विद डॉटर अभियान के जरिए समाज में बेटियों के प्रति सम्मान, जागरूकता और अपनापन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान से जुड़कर लोग अपनी एआई बेटी की तस्वीरें साझा कर सकते हैं और भावनात्मक संदेश लिख सकते हैं। सुनील जागलान ने अपील की है कि लोग इस पहल से जुड़कर बेटियों के प्रति प्रेम और सम्मान का संदेश फैलाएं, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed