{"_id":"695c086ab84d161e2d0481f9","slug":"sun-shines-on-fourth-day-people-get-relief-from-coldsun-shines-on-fourth-day-people-get-relief-from-cold-jind-news-c-199-1-sroh1006-146525-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चौथे दिन निकली धूप, लोगों को सर्दी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चौथे दिन निकली धूप, लोगों को सर्दी से मिली राहत
Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी27-नागरिक अस्पताल में धूप सेकते हुए तमीरदार। संवाद
जींद। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से सोमवार को धूप निकलने से राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज निकलते ही लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया।
धूप निकलते ही बाजारों, पार्कों और खुले स्थानों पर रौनक लौट आई। लोग धूप सेंकते नजर आए। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर भी राहत साफ दिखाई दी। पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। दिन में धूप न निकलने से सर्दी का असर और बढ़ गया था।
लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने को मजबूर थे। सुबह-शाम ठंड अधिक होने के कारण दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। आने वाले दिनों में धूप निकलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। साथ ही रात को तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
बुजुर्गाें और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक ठंड बढ़ने से सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
फसलों पर भी पड़ेगा सर्दी का असर
तापमान में गिरावट का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलों के लिए यह मौसम कुछ हद तक अनुकूल माना जा रहा है, लेकिन पाले की संभावना होने पर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसानों को सलाह है कि फसलों की नियमित निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई या धुएं का सहारा लें।
ट्रेन भी निर्धारित समय की बजाय देरी से पहुंची
पिछले कई दिनों से पड़ रही ठंड का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। करीब दस ट्रेन अपने निर्धारित समय की बजाय देरी से पहुंची। 15910 अवध-आसाम सुबह चार बजकर 27 मिनट की जगह चार बजकर 46 मिनट पर जींद पहुंची। 14024 डीएमयू सुबह आठ बजकर चार मिनट की जगह आठ बजकर 38 मिनट, 20424 पातालकोट एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 56 मिनट की जगह नौ बजकर 18 मिनट पर पहुंची। वहीं 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 11 बजे की जगह 11 बजकर 51 मिनट, 54037 कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर दोपहर बजकर दस मिनट की जगह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट, 20423 पाताकोट एक्सप्रेस सुबह छह बजकर सात मिनट की जगह छह बजकर 57 मिनट, 15733 फरक्का एक्सप्रेस नौ बजकर 18 मिनट की जगह नौ बजकर 45 मिनट पर पहुंची। 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नौ बजकर 37 मिनट की जगह दस बजकर नौ मिनट व 12481 श्री गंगानगर इंटरसिटी शाम तीन बजकर 11 मिनट की जगह दोपहर बाद चार बजकर पांच मिनट पर जींद पहुंची।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसका असर सुबह और रात के समय ज्यादा महसूस किया जाएगा।
- डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा