फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sun shines all day long, some relief from cold

Jind News: दिनभर खिली धूप, सर्दी से मिली थोड़ी राहत

Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sun shines all day long, some relief from cold
जींद। पिछले पांच दिन से लगातर पड़ रही ठंड से बुधवार को लोगों को काफी राहत मिली। बुधवार सुबह ही धूप खिल गई थी और दिनभर जारी रही। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बुधवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार कोहरा पड़ने के कारण ठंड बढ़ती जा रही थी। अब जींद का न्यूनतम तापमान 24 दिसंबर को चार डिग्री तक पहुंचा था। हवा चलने के कारण लगातार ठंड बढ़ रही थी। पिछले पांच दिन से सूर्य नहीं निकलते के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार सुबह हलकी धुंध थी, जो सूर्य निकलने के साथ ही छंट गई। इसके बाद दिनभर तेज धूप खिली रही। लोगों ने धूप खिलने से काफी राहत महसूस की और दिनभर धूप का आनंद लिया। लोगों अपने घरों के आंगन में तथा पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। इस धूप के कारण फसलों को भी काफी लाभ होगा। लगातार धुंध व ठंड पडने के कारण फसलों को भी नुकसान होने की संभावना हो जाती है। इससे गेहूं में पीला रतुआ नामक बीमारी होने की संभावना होती है। यदि बीच-बीच में धूप भी लगती रहे तो फसलों को लाभ होता है।
विज्ञापन

तीन दिन रहेगा मौसम ठीक, फिर बढ़ेगी ठंड
पांडु पिंडारा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष के बाकी बचे तीन दिन मौसम ठीक रहेगा तथा ठंड के साथ-साथ लोगों को धूप का भी आंनद मिलेगी। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। रविवार के बाद लगातार न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed