फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sumit Kundu of Dhakal won gold medal in Chief of Army Staff Boxing Cup

Jind News: ढाकल के सुमित कुंडू ने जीता चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल

Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sumit Kundu of Dhakal won gold medal in Chief of Army Staff Boxing Cup
01जेएनडी31: ​सुमित कुंडू।
नरवाना। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में आयोजित प्रथम चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बॉक्सिंग कप 2025 में नरवाना उपमंडल स्थित गांव ढाकल के सुमित कुंडू ने 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस बॉक्सिंग कप का आयोजन 27 अप्रैल 2025 को शुभारंभ हुआ और समापन 1 में मई को हुआ।
विज्ञापन

देशभर से आए खिलाड़ियों में कड़ी स्पर्धा के बावजूद सुमित ने अपने दमदार पंच और रणनीतिक खेल से निर्णायक बढ़त बनाई और फाइनल मुकाबले में विरोधी खिलाड़ी सचिन को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। यह जीत हरियाणा बॉक्सिंग के लिए गर्व का विषय है। अगर ऐसे ही खिलाड़ी तैयार होते रहे, तो भविष्य में ओलंपिक जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। सुमित कुण्डू की इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव ढाकल, बल्कि पूरे हरियाणा को गर्व हुआ है। ग्रामीणों और उनके परिवारजनों ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की और गांव में जश्न का माहौल बन गया। प्रथम चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बॉक्सिंग कप भारतीय सेना द्वारा शुरू की गई एक नई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और देश के बेहतरीन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed