फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suman became the acting Sarpanch of village Pegan

Jind News: गांव पेगां की कार्यवाहक सरपंच बनी सुमन

Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Suman became the acting Sarpanch of village Pegan
अलेवा। पेगां गांव की सरपंच रतनी देवी के निलंबन के बाद बुधवार को पेगां गांव की कार्यवाहक सरपंच का चुनाव खंड विकास व पंचायत कार्यालय अलेवा में करवाया गया। इसमें गांव के पंचों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

इसमें खंड विकास व पंचायत अधिकारी अलेवा अक्षयद्वीप चौहान ने चुनाव कराया। दो महिला पंचों के बीच चुनाव हुआ। इसमें 12 वार्ड की पंच सुमन एक मत से कार्यवाहक सरपंच बनीं।
विज्ञापन

बीडीपीओ अलेवा अक्षयद्वीप चौहान ने बताया कि जींद के डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने पेगां गांव की सरपंच रतनी देवी को शामलात भूमि की पट्टा राशि को देरी से जमा कराने के मामले में करीब 20 दिन पूर्व निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उचाना व डीसी के निर्देशानुसार पेगां गांव के कुल 19 पंचों के बीच कार्यवाहक सरपंच का चुनाव कराया गया। इसमें सुमन को खुद समेत 10 वोट व कविता को खुद समेत कुल 9 वोट मिलने के बाद सुमन ने एक वोट से जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान गांव से आए सभी पंचों के हस्ताक्षर आदि कराने के बाद सुमन को कार्यवाहक सरपंच चुना गया। पेगां गांव महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed