फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suicide, student, illegation of molestation, police, jind

अंतिम सांस तक अभिषेक मां को कहता रहा मैं छेड़छाड़ का आरोप बर्दाश्त नहीं कर सका

Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
suicide, student, illegation of molestation, police, jind
जींद। खरकरामजी गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक ने 11 अगस्त को जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत का मुख्य कारण अध्यापक द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी का लगाया गया आरोप रहा। यह सारी बातें अभिषेक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी मां को कही। अभिषेक की मां रेणू ने बताया कि अभिषेक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर पहले अपने पिता के पास फोन किया था। इसमें उसने अध्यापक द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप बर्दाश्त नहीं करने की बात बार-बार कही।
विज्ञापन

जिस समय अभिषेक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उस समय उसकी मां और पिता दोनों अकादमी में संचालकों से मिलकर मामले की जानकारी लेने के लिए गए हुए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो उनके पास बीच रास्ते में ही अभिषेक ने फोन कर जानकारी दी कि पापा मैने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जब उसके माता-पिता घर पहुंचे तो अभिषेक उल्टी कर रहा था। उसने अपनी मां को कहा कि मां मैं पापा और आपको धोखा देकर जा रहा हूं। इस धोखे का कारण अकादमी के अध्यापक हैं। उन्होंने मुझ पर लड़की छेड़ने का गलत आरोप लगाया है। इसलिए मैं यह आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए मैं जा रहा हूं। यह बात अभिषेक ने अपने अंतिम सांस तक अपनी मां को कही।
विज्ञापन

12वीं के बाद इंजीनियरिंग कर जाना चाहता था एयरफोर्स में
अभिषेक पढ़ाई में मेहनती था। उसके दसवीं में भी 70 प्रतिशत अंक थे। इसी कारण उसने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल ली थी। वह आगे इंजीनियरिंग करने के बाद एयरफोर्स में भर्ती होना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस केे लेकर हुआ विवाद
परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने 12वीं कक्षा के लिए अकादमी में दाखिला लिया था। इसके लिए 70 हजार रुपये फीस तय हुई थी। इसमें दस हजार रुपये मार्च में भर दिए थे और इसके बाद लॉकडाउन लग गया। अकादमी की तरफ से लगातार फीस भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस पर अभिषेक ने कहा था कि जब क्लास ही नहीं लगी तो वह फीस किस बता की दे। इस पर अकादमी स्टाफ द्वारा क्लास लगाने की बात कही गई। ऐसे में अभिषेक ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए अकादमी खोलने पर भी आपत्ति जताई थी। इसको लेकर ही विवाद शुरू हुआ।
माता-पिता आए थे अकादमी में बात करने, पीछे से निगल लिया जहर
11 अगस्त को जब अभिषेक की मां रेणू और पिता महेंद्र अकादमी में बात करने गए थे तो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अभिषेक का फोन आया और अभिषेक ने बताया कि उसने जहर निगल लिया है। साथ ही अभिषेक ने कहा कि अध्यापकों द्वारा लगाए गए आरोप से वह शर्मिंदा है। परिजनों ने घर आकर अभिषेक को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई।

वर्जन
पुलिस कर रही है मामले की जांच
जाखौली निवासी विनोद ने शिकायत दी है कि उसके भांजे पर फीस के लिए ईफा अकादमी के शिक्षक शशांक त्रिपाठी द्वारा दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते अभिषेक में जहर निकल लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed