फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Suicide note found in the person's clothes.

Jind News: मृतक व्यक्ति के कपड़ों से मिला सुसाइड नोट, पैसों के लिए ब्लैकमेल करने के लगाए गंभीर आरोप

Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Suicide note found in the person's clothes.
जींद। डिफेंस कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय जोगेंद्र के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में जीआरपी को सुसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक व्यक्ति के कपड़ों से मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने तीन लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज कराने और पैसों के लिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जीआरपी ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में जोगेंद्र ने लिखा है कि बीबीपुर निवासी पवन साहू, उसकी बेटी दिव्या साहू और देवेंद्र साहू ने मिलकर महिला पुलिस थाने में उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। ये सभी लोग उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन

परेशान होकर मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इन लोगों ने समाज में हमारे परिवार की बेईज्जती की है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि आज दिव्या साहू विदेश भागने की तैयारी में है, इसलिए उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को की थी आत्महत्या
जोगेंद्र ने 29 अप्रैल को भिवानी रोड फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। मृतक की पत्नी अनिता की शिकायत पर मृतक की पुत्रवधू दिव्या, उसके पिता पवन, मां सरोज और भाई यश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।
दिव्या ने ससुरालवालों के खिलाफ करवाई थी एफआईआर
बीबीपुर निवासी दिव्या ने 25 अप्रैल को महिला थाना पुलिस को एफआईआर में बताया था कि उसकी शादी साल 2022 में मंजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पिता मंजीत, उसकी मां अनिता, ससुर और उसकी पुत्री प्रीति उसको दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।

वर्जन
मृतक के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला है। उसमें मृतक ने पवन साहू और दिव्या के अलावा देवेंद्र साहू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। -चरण सिंह, जीआरपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article